हरिद्वार

पुलिस अभियान के दौरान पटाखों की निगरानी के साथ लोहे की नाल से बने औजार पर कसा जाएगा शिकंजा?

चर्चा:- लोहे की नाल से बने औजार में तेज धमाका, कान के हिला दें पर्दे, दूर तक देती है गूंज सुनाई

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां इस समय हरिद्वार जनपद पुलिस ने आगामी दिवाली पर्व को लेकर कमर कस दी है, तो वहीं हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के दिशा निर्देश पर लगातार सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान तेज कर दिया है। जहां हर बार दिवाली पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। तो वहीं पटाखों की आवाज के साथ पटाखों से निकलने वाला धुआं लोहे की नाल से बने औजार के आगे फीका पड़ जाता है।

शहर में चर्चा है कि पुलिस द्वारा आगामी दिवाली पर्व को लेकर अभियान तेज कर दिया जाता है साथ ही सुरक्षा, यातायात और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अपनी पैनी नजर बनाए रखती है। हरिद्वार पुलिस जिले में आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाती है, इसी के दौरान शहर में चर्चा है कि लोहे की नाल से बने औजार पर भी शिकंजा कसा जाएगा?

चर्चा है कि दिवाली के समय सड़कों पर लोहे की नाल से बना हुआ औजार बिकता हुआ दिखाई देता है, वो भी महज 250 से 300 रुपये में। कोई भी जाकर इसे खरीद सकता है, ना इसका कोई नाम है और ना ही कोई गारंटी। साथ में गंधक और पोटाश का एक ऐसा मसाला भी मिलेगा जो इस लोहे की नाल से बने औजार में डालने पर तेज धमाका करता है। ऐसा धमाका, जो कान के पर्दे हिला दे और जिसकी गूंज दूर तक सुनाई दें। अगर इस दौरान ये नाल फट जाए तो फिर इसे चलाने वाला घायल होगा या मरेगा, इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं।

वहीं आज कल सोशल मीडिया के प्लेट फॉर्म पर लोहे की नाल से बना औजार में गंधक और पोटाश का मसाला भरकर खूब तेज आवाज निकालकर वायरल किया जा रहा है, जो कई न कई एक बड़ी दुर्घटना का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। अब देखना ये होगा कि लोहे की नाल से बने औजार पर प्रतिबंध के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर बेचने वालों पर कार्यवाही की जाएगी या नही, ये तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button