रुड़की

फॉनिक्स विश्वविद्यालय में प्रारम्भ-2026 का भव्य आयोजन

नवागंतुक विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) रुड़की। फॉनिक्स विश्वविद्यालय के विशाल प्रांगण में 30 अक्टूबर को सत्र 2026-27 के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर पार्टी प्रारम्भ-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, फैशन शो और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में देर तक संगीत और मनोरंजन का दौर चलता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के संस्थापक साधुराम जैन,चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन, डायरेक्टर जनरल संजय जैन, मुख्य सलाहकार डॉ.केके गौतम, रजिस्ट्रार अमित गौतमए कैंपस निदेशक डॉ. भुवनेन्द्र चौधरी एवं निदेशक डॉ.संग्राम बाणा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि छात्र जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निखारने, नई प्रतिभाओं को विकसित करने और जीवन में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, रचनात्मकता और टीम भावना को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सीखी गई बातें और अपनाए गए संस्कार ही भविष्य की सफलता का आधार बनते हैं।

Related Articles

Back to top button