
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कुंभ मेला तैयारी को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्त नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को रुड़की बड़ेरी राजपूतान से बहादराबाद टोल प्लाजा तक सड़क सर्विस लाइन निर्माण तक सड़क सर्विस लेन निर्माण समेत सड़क मरम्मत कार्यों को लेकर 15 दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। जनपद में चल रहे कुंभ मेला निर्माण कार्यों एवं सड़क मरम्मत कार्य का लगातार धरातल पर उतरकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को रुड़की से बाहादराबाद एवं हरिद्वार तक विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कुंभ निर्माण कार्यों तथा सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हो सकें। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले से संबंधित सभी निर्माण एवं सड़क सुधार कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं अन्य संबंधित कार्यों के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निराकरण कराएं। किसी भी समस्या के कारण निर्माण कार्यों में विलंब नहीं होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा शंकराचार्य चौक से डाम कोठी क्षेत्र में कराए जा रहे सड़क सुधारी करण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे तथा आमजन और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश सिंचाई विकास त्यागी, एसडीओ सिंचाई उत्तर प्रदेश भारत भूषण, तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं कॉन्टैक्टर मौजूद रहे









