हरिद्वार

सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक शहजाद ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लगातार हो रही बारिश से लक्सर विधानसभा क्षेत्र के जैनपुर, लादपुर मुहम्मदपुर और आसपास के क्षेत्रों में सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध के ऊपर से पानी निकलकर गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही विधायक मोहम्मद शहजाद तत्काल मौके पर पहुंचे और तहसीलदार लक्सर सहित संबंधित अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाकर हालात का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान विधायक शहजाद ने अधिकारियों को तत्काल जल निकासी और राहत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उनकी मौजूदगी में राहत कार्य प्रारंभ कराया गया वही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रभावित ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विधायक शहजाद ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरी पहली जिम्मेदारी है। विपरीत परिस्थितियों में भी मैं हर समय क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा हूं। लोगों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि हैं प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाकर स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि बाढ़ और जलभराव से प्रभावित सभी लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button