हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में हुआ विदाई कार्यक्रम आयोजित, पुलिस अधिकारियों के स्थानान्तरण पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं

गगन शर्मा उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखण्ड शासन द्वारा निर्गत स्थानान्तरण सूची के तहत जनपद हरिद्वार से पुलिस मुख्यालय, गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक क्राइम, ट्रैफिक पी०के०राय का स्थानान्तरण पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पद पर, पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय का स्थानान्तरण बतौर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद देहरादून पद पर व एएसपी, सीओ सदर डॉ० विशाखा अशोक भदाणे का स्थानान्तरण बतौर पुलिस अधीक्षक क्राइम व मुख्यालय, जनपद देहरादून होने पर सम्मानित किया गया। रोशनाबाद हरिद्वार स्थित पुलिस कार्यालय में यह विदाई कार्यक्रम जोर शोर से आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार डॉ० योगेन्द्र सिंह रावत ने स्थानान्तरण पर गए अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण प्रमेन्द्र डोभाल, एएसपी/सीओ ज्वालापुर रेखा यादव, एएसपी संचार विपिन कुमार, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button