हरिद्वार

बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने किया पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। एसएसपी के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। एसएसपी ने उस पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। बुग्गावाला कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सात महीने से फरार दिलबहार उर्फ दिलबर पुत्र नाजिम निवासी ग्राम गांजा माजरा को उसके गांव से दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में अमानतगढ़ चौकी प्रभारी एसआई मन्नवर हुसैन, हेडकांस्टेबल कुश यादव व कांस्टेबल शूरवीर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button