महिला महाविद्यालय पी.जी कॉलेज के प्रांगण में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। महिला महाविद्यालय के प्रांगण में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें वाणिज्य संघ तथा राजनीति विज्ञान संघ की छात्राओं ने अपने जूनियर्स का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पैरंट गवर्निंग बॉडी के सचिव डॉक्टर अशोक शास्त्री, कॉलेज सचिव डॉ वीणा शास्त्री, कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० शशि तोमर, ट्रस्टी डॉ० विशाखा कुमार, डायरेक्टर डॉ० अलपना शर्मा व दाेनों विभाग के विभाग अध्यक्ष एवं प्रवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। डॉ० अशोक शास्त्री व डॉ० वीणा शास्त्री ने सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ० अल्पना शर्मा ने छात्राओं को गंभीर रहने व अनुशासन में रहने के लिए कहा। डॉक्टर अशोक शास्त्री ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि आजकल जो भी नए कोर्सेज आ रहे हैं उनको भी करना चाहिए। महाविद्यालय के अंदर ऐसे बहुत सारे रोजगारोन्मुख कोर्स कराए जा रहे हैं जिससे छात्राएं अपने को कौशलपूर्ण बन सकती हैं तथा रोजगार पा सकती है वह अपना भी कोई काम कर सकती हैं जिससे वह जीविका अर्जित कर सके। डॉ० वीणा शास्त्री ने छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मंच का संचालन वाणिज्य से आंशिका वो राजनीति विभाग से प्रेरणा ने किया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की बीकॉम की खुशी पांडेय, बीबीए की नंदिनी व एमकॉम की प्रियांशी मिस फ्रैशर रही। राजनीति विभाग से रिया मिस फ्रैशर चुनी गई।कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की अध्यक्ष डॉ० गुप्ता, संगीत विभाग की विभाग अध्यक्ष मोनिका व होम साइंस विभाग की प्रोफेशनल स्टडीज की इंचार्ज डा० शैलजा देशपांडे, प्रबंधन विभाग की इंचार्ज डॉक्टर रिंकू बत्रानी ,राजनीति विभाग से डॉ० अनुराधा पांडे व गरिमा जैन उपस्थित थे, साथ ही सभी विभाग से डॉक्टर रूपाली गुप्ता, रिद्धि धीमान, कुमारी दीक्षा चौहान इनके साथ ही, डॉ० सपना रानी, डॉ० श्वेता, डॉ० मानसी, कुमारी रानी, एकता अरोड़ा, किरण शर्मा, सविता, सावन लखेरा, गजेंद्र सिंह, रामगोपाल, महावीर, इंद्रपाल, गीता, बाला और रेखा भी उपस्थित रहे।









