हरिद्वार

नवनियुक्त प्रदेश मंत्रियों के स्वागत में भव्य समारोह, व्यापारी एकता को मजबूत करने का लिया संकल्प

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ‌) हरिद्वार। मां गंगा व्यापार मंडल बाजार में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड द्वारा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री केशवेंद्र बिट्टू पालीवाल एवं गौरव मेहता के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, तहसील एवं शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ व्यापारियों ने माल्यार्पण, पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव कमल बृजवासी एवं राजेश पुरी, जिला अध्यक्ष संजीव नैयर, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, जिला उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं नागेश वर्मा, तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा, शहर अध्यक्ष राजीव पराशर, शहर महामंत्री अमन शर्मा, मां गंगा व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिल शर्मा त्यागी, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष यश सड़ाना तथा पार्षद हिमांशु गुप्ता सहित अनेक व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केशवेंद्र बिट्टू पालीवाल और गौरव मेहता के अनुभव, सक्रियता एवं कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी व्यापारी हितों की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी नेता सनी पवार, राहुल दीक्षित, मनोज राणा, गंगा शरण चंदेरिया, सुमित खन्ना, गगन गुप्ता, गोल्डी गुप्ता, माधव बेदी, विजय तलवार, विक्की खन्ना, निखिल धवन, विजय भंडारी, सुनील अरोड़ा, सनी अग्रवाल, दीपक शर्मा एवं अजय कश्यप सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने उपस्थित होकर दोनों नवनियुक्त प्रदेश मंत्रियों का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान केशवेंद्र “बिट्टू” पालीवाल एवं गौरव मेहता ने सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती एवं व्यापारी एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संदीप गुप्ता, सनी पवार एवं राहुल दीक्षित का विशेष सहयोग एवं संयोजन रहा। अंत में उपस्थित व्यापारियों ने संगठन की एकता बनाए रखने तथा व्यापारी अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Back to top button