हरिद्वार पुलिस ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशा तस्करों पर कर रही कड़ी कार्रवाई
हरिद्वार नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में 12.57 ग्राम स्मैक (मोर्फीन) के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हरिद्वार नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में लगातार अभियान के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं शुक्रवार को हरिद्वार कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा ठोकर नंबर 02 से 150 मीटर आगे दूधियाबन हरिद्वार से गश्त ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर एकदम तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस टीम को शक हुआ और त्वरित पुलिस टीम द्वारा भागने वाले व्यक्ति का पीछा कर थोड़ी दूरी पर पकड़ कर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सोनूपाल पुत्र स्व0 राजपाल निवासी वैदिक नगर 03 रायवाला जिला देहरादून बताया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक मोर्फीन बरामद की गई। जिस पर हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी से बेचने के लिए लाना बताया गया है। जिस पर पुलिस फरार आरोपित की भी तलाश कर रही है। वहीं हरिद्वार नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा ने बताया कि किसी तरह से अवैध नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उप निरीक्षक, नवीन सिंह चौहान, कां0 संदीप नेगी, कां0 पवन सिंह शामिल रहे।









