हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने संभाली मां गंगा के घाटों की सफाई की कमान, जवानों ने दिया स्वच्छता का संदेश

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। मां गंगा की स्वच्छता और घाटों को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस के जवानों ने प्रेमनगर आश्रम घाट के पास वृहद सफाई अभियान चलाया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर सीओ ट्रैफिक दीपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों और प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट्स ने गंगा तट व आसपास के घाटों से पॉलीथिन सहित अन्य अपशिष्ट हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं को गंगा की पवित्रता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों से गंगा में कूड़ा, पॉलीथिन और अन्य अपशिष्ट न डालने तथा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में निरंतर सहयोग करने की अपील की। हरिद्वार पुलिस ने संदेश दिया कि मां गंगा की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और श्रद्धालु की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button