हरिद्वार पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में, सीओ-एआरटीओ ने खुद संभाला मोर्चा
बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की सख्ती, नशेड़ी स्कूल बस चालक गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार जिला पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है, लगातार एक के बाद एक अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई कर रहा है। वहीं मंगलवार को एसएसपी के निर्देश पर स्कूल बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी खामियां मिली है। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के अगुवाई में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नशे की हालत में स्कूल बस चलाते मिले चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बस में सवार बच्चों को सुरक्षित दूसरी बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में मॉडिफाइड बसों और बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस, सीपीयू और परिवहन विभाग की टीम ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों के 298 चालान किए जबकि सात बसों को सीज किया गया। पुलिस का साफ तोर से कहना है नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान में सीओ यातायात बिपेंद्र कुमार, एआरटीओ निखिल शर्मा, एआरटीओ नेहा झा, यातायात प्रभारी संदीप नेगी, उप निरीक्षक यातायात मोहित कुमार, उप निरीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप निरीक्षक परिवहन अश्विनी कुमार सहित यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।









