हरिद्वार

बड़ा हादसा: गंगा के तेज बहाव में बही बोलेरो दो युवकों को बचाया चालक लापता

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में मंगलवार शाम गंगा के तेज बहाव में बोलेरो वाहन समेत तीन लोग बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही कनखल पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों को सकुशल बचा लिया गया, जबकि बोलेरो चालक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मिली पुलिस से जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक पुष्कर सिंह निवासी सिमलखेत चमोली, सोनप्रयाग से सवारियां लेकर हरिद्वार आया था। सवारियों को छोड़ने के बाद वह हिमांशु रावत और राकेश के साथ बैरागी कैंप के पास गंगा में वाहन धोने उतरा। इसी दौरान अचानक गंगा का जलप्रवाह तेज हो गया और तीनों बोलेरो समेत बहने लगे। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए हिमांशु रावत और राकेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन चालक पुष्कर सिंह लापता हो गया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। लापता चालक की तलाश में पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button