हरिद्वार

थाना कनखल क्षेत्र में चला सघन सत्यापन अभियान, 10 मकान मालिकों पर 1 लाख रुपए का कोर्ट चालान

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार हरिद्वार पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, कबाड़ियों एवं घरेलू नौकरों के सत्यापन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कनखल पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान मनोहरम पुरम सोसाइटी सहित विभिन्न स्थानों पर निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों की गहन जांच की गई।

पुलिस टीमों ने मौके पर कुल 35 व्यक्तियों का सत्यापन किया। वहीं बिना सत्यापन किरायेदार एवं घरेलू नौकर रखने वाले 10 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। इस प्रकार कुल ₹1,00,000 की धनराशि के चालान की रिपोर्ट माननीय न्यायालय को प्रेषित की जा रही है, जहां से जुर्माने की वसूली की जाएगी।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत 05 व्यक्तियों के ₹250-₹250 (कुल ₹1250) के चालान मौके पर ही किए गए। अभियान के दौरान पुलिस ने मकान मालिकों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। साथ ही किरायेदारों, फड़-ठेली संचालकों एवं बाहरी व्यक्तियों को भी शीघ्र सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान में थाना प्रभारी श्री देवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में व०उ०नि सतेन्द्र भण्डारी, अ०उ०नि मुकेश धीमान, का० कुलदीप प्रसाद, का० गजय तोमर एवं म०कानि सुमन राणा शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button