डॉ० बीआर अंबेडकर समाज कल्याण समिति रजि०, रुड़की के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का हुआ शपथ ग्रहण
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। डॉ० बीआर अंबेडकर समाज कल्याण समिति (रजि०) रुड़की, हरिद्वार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ० मेघराज सिंह का शपथ ग्रहण समारोह पूर्व विधायक स्व० चंद्रशेखर भट्टे वाले के कार्यालय बीएसएम तिराहा, रुड़की में आयोजित की गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव प्रकाश व संचालन रमेश चंद द्वारा किया गया। सर्वप्रथम संचालक रमेश चंद द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ० मेघराज सिंह को शपथ दिलाने के लिए समिति के संरक्षक शिवप्रकाश को आमंत्रित किया गया, तत्पश्चात संरक्षक शिव प्रकाश द्वारा समिति के अध्यक्ष पद पर चयनित डॉ० मेघराज सिंह को शपथ ग्रहण कराई गई।इस दौरान सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से डॉ० मेघराज सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।शपथ ग्रहण समारोह के इस अवसर पर उपस्थित रूप सिंह दधैरा, प्रेम सिंह सेवा निवृत्त अधिशासी अभियंता, योगराज सिंह, नरेंद्र कुमार प्रधानाचार्य, नरेंद्र पाल सिंह सेवानिवृत्त सहायक अभियंता, मोतीलाल मौर्य पूर्व बैंक प्रबंधक, सत्यपाल सिंह पूर्व मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, रघुनाथ पूर्व अधिशासी अभियंता आदि ने डॉ० मेघ राज सिंह को आशीर्वचन के रूप में समाज की उन्नति के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में श्याम वीर सैनी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री द्वारा शाल ओढ़ाकर कर डॉ० मेघ राज सिंह का स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ० मेघराज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी का सम्मान करते हुए साथ लेकर चला जाएगा। जिससे समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जा सके। मुझे समाज का सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ है, मैं उसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं और उम्मीद करता हूं कि मुझे इसी तरह से अपने बुजुर्गो और सम्मानित साथियों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।सम्मान समारोह में डॉ०जीत पाल सिंह, नरेश कुमार बर्मन, देवी सिंह, मदन लाल जोली, नरेंद्र पाल, इंद्राज गौतम, सत्यपाल सिंह, राजपाल सिंह, एडवोकेट बालेश्वर कुमार, सतीश कुमार, फकीर चंद, जगपाल सिंह, सुलेख चंद, ओमपाल सिंह, मुनेश सहगल, मदनपाल सिंह, अशोक कुमार, बाबूराम, सचिन कुमार, संजीत कुमार, डॉ० बृजेश कुमार, राजकुमार, परविंदर कुमार, रकम सिंह, गिरधारी लाल, अंकित कुमार बौद्ध, सनोज कुमार, देवानन्द, राकेश गोंधी, अश्विनी अष्टवाल, अभय सिंह, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, अरुण कुमार, तिलक राज, कदम सिंह, अक्षय कुमार गौतम, रजनीश कुमार, नाथीराम, वैभव आनंद, विवेक कुमार, प्रदुमन कुमार, सुनील कुमार, त्रिलोकी नाथ, धर्मवीर,आकाश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।









