हरिद्वार

जेपी नड्डा के देवभूमि आगमन पर जनता में दिखा भारी उत्साह: मदन कौशिक

रोड शो पर जगह जगह कार्यकर्ताओं व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार आगमन पर मदन कौशिक के नेतृत्व में भारी उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों आतिशबाजी के साथ हरिद्वार सीट रिकार्ड मतों से जितने का राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया पूरा भरोसा। वरिष्ट भाजपा नेता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में जगह जगह व्यापारियों ने डीजे ढोल नगाड़ों के साथ जेपी नड्डा का स्वागत करते हुए मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज इतना जोश उत्साह कार्यकर्ताओं का जो सैलाब सड़को पर देखने को मिला वो भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा के प्रति विकसित भारत का आगाज है जो हुजूम आज सड़को पर उतरा जिस तरह देवभूमि की जनता ने अपना आशीर्वाद प्यार जे पी नड्डा को दिया निश्चित ही एक नया रिकार्ड उत्तराखंड की पांचों सीट लिखने जा रही है जिसमे हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र रावत एक नया इतिहास लिखेंगे। सुनील सेठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है तभी आज जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ जोश उत्साह से खड़ी है जो भी वादे उत्तराखंड देवभूमि के लिए अपने दौरे पर जे पी नड्डा ने जनता के साथ किए वो निश्चित पूरे होंगे और मोदी के विकसित भारत के साथ उत्तराखंड के विकास को हर संभव कार्य जनता को समर्पित होंगे यही भारतीय जनता पार्टी की नीतियां है। जगह जगह स्वागत कार्यक्रमो में मुख्य रूप से वरिष्ट भाजपा नेता विशाल गर्ग, विकास तिवारी, अनिरुद्ध भाटी, देवेंद्र चावला, सुनील गुड्डू, अन्नू कक्कड़, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट, सचिन अग्रवाल, सचिन बेनीवाल, आकाश चौहान, प्रदीप मेहता,ओमप्रकाश चावला,प्रीत कमल, पंकज माटा, निशा नोटियाल, अनिल वशिष्ट, विदित शर्मा, आकाश भाटी, मुकेश पूरी एवं सेकडो कार्यकर्ता व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button