हरिद्वार

मंगलौर पुलिस की ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, 78 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। मंगलौर पुलिस ने ऑपरेशन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 78 लाख रुपये आंकी गई है कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम संदिग्धों की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार हसीन उर्फ तोता निवासी लादपुर कला, लक्सर को दबोचा। तलाशी में उसके कब्जे से 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज कर दी। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button