हरिद्वार

देश रहे हमेशा खुशहाल कभी न झेलना पड़े किसी को भी विभाजन का दंश: सुनील सेठी

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव जी घाट पर भारत के विभाजन के दौरान असंख्य लोगों द्वारा अपने प्राणों की आहुति देने तथा लाखों लोगों के विस्थापित होने की स्मृति में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें सभी ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास कर मां गंगा में पुष्प अर्पित कर बलिदान हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस देश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी द्वारा कई वरिष्ठ पंजाबियों का जिसमें मुख्य वरिष्ठ समाजसेवी हरमोहन सिंह एवं कई सामाजिक लोगों का पटका पहनाकर सम्मान भी किया गया। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा द्वारा जल्द गंगा घाटों पर सफाई अभियान शुरुवात की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंजाबी महासभा सुनील सेठी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भारत में 14 अगस्त को मनाया जाने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय स्मृति दिवस है, जो 1947 के भारत विभाजन के दौरान पीड़ितों और लोगों के कष्टों को याद करता है। इसे पहली बार 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद मनाया गया था। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हिंदू और सिख ट्रेन द्वारा बन्नू से भारत की ओर पलायन। यह दिन विभाजन के दौरान अनेक भारतीयों को हुई पीड़ा को याद करता है। विभाजन में कई परिवार विस्थापित हुए और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसका उद्देश्य भारतीयों को सामाजिक विभाजन, असामंजस्य को दूर करने तथा एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता की याद दिलाना है। वरिष्ट पंजाबी हरमोहन सिंह एवं वरिष्ठ पंजाबी नेता हरविंद्र सिंह ने कहा कि एक आंकड़े के हिसाब से विभाजन के कारण कई लाख लोग विस्थापित हुए और कई लाखों लोग मारे गए। जो एक बहुत बड़ी त्रासदी थी एक तरफ देश आजादी का जश्न मना रहा था तो दूसरी तरफ विभाजन का दर्द असंख्य परिवारों को झेलना पड़ा। आज हम अरदास कर उन सभी के परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मां गंगा से एकता अखंडता देश की खुशहाली की कामना करते है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सतनाम सिंह, संजीव सहगल, अर्पण ग्रोवर, अजय अनेजा, लक्की अनेजा, गिरीश भाटिया, वरुण भाटिया, महिंदर सिंह सतनाम सिंह भाटिया, उज्जवल सिंह, अमरपाल सिंह, हरमोहन सिंह, इकबाल सिंह, हरीश भाटिया, लक्की अनेजा, अभिनव, लव, कुश, हेमलता सिंह, आरती अरोड़ा, प्रिया सेठी, रजनी अरोड़ा, हेमा सिंह, कुसुम अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, राजेश सिंह, कुलदीप सिंह, हरविंद्र सिंह, अमित बजाज सहित सैकड़ों पंजाबी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button