हरिद्वार

मेयर किरण जैसल ने किया वार्ड 40 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। मेयर किरण जैसल ने वार्ड 40 कस्साबान में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डो का समान रूप से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि वार्ड पार्षद द्वारा निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है। जनसुविधाओं का विकास कर वार्ड को नगर निगम का सबसे विकसित वार्ड बनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी, पूर्व पार्षद सुबहान कुरैशी, अनीस कुरैशी, नफीस कुरैशी, नदीम कुरैशी, भाजपा नेता राहुल वर्मा, पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी रही मोनिका वर्मा, अरशद कुरैशी, अयान कुरैशी, सोनू अंसारी, भाजपा मंडल महामन्त्री अंकुर पालीवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button