हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने खेतों से पानी की मोटर चोरी की घटनाओं का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 5 पानी की मोटरें भी बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक , टिहरी गांव भागीरथी नगर निवासी गुरदीप सिंह ने 15 जून को खेत से पानी की मोटर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की और शहजाद व साहिल निवासी मुस्तफाबाद पदार्था को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदातें कबूल कर लीं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 5 चोरी की मोटरें बरामद कर ली हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।









