हरिद्वार

नई उड़ान फाउंडेशन ने बच्चो संग मनाया बाल दिवस

रजत चौहान प्रधान सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। नई उड़ान फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस पर शिवलोक कॉलोनी झुग्गी झोपड़ी में रह रहे बच्चों के संग मनाया। संस्था के सभी सदस्यों ने बच्चो को एकत्रित कर उन्हे 14 नवंबर का ऐतिहासिक महत्व समझाते हुए बताया की आज के दिन ही स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी व देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था, पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन को ही बाल दिवस के रूप मे मनाया जाता है, पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चो को बहुत प्रेम करते थे और सभी बच्चे प्रेम से उन्हे चाचा कह कर बुलाते थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू की याद में पूरे देश में ये दिन चिल्ड्रंस-डे अथवा बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी बच्चो के साथ कविता पाठ, गायन, नृत्य के द्वारा मनोरंजन कर उन्हे खुशी देने की कोशिश संस्था द्वारा की गई। सभी बच्चो को उनका पसंदीदा स्नैक बर्गर और पेस्ट्री भी वितरित की गई। सभी बच्चो ने अपनी समस्या भी पदाधिकारियों को बताई जिसमे कपड़े, गरम वस्त्र और स्टेशनरी की मांग थी। जिसके लिए नई उड़ान संस्था की संस्थापक विनीता गोनियल ने उन्हें जल्द उपलब्ध करवाने के लिए आश्वस्त किया। इस कार्य में संस्था की संरक्षक मोनिका अरोडा, इशिता अरोडा, प्रियंका पांडे, शगुन पांडे, गुण्नमय, कियांश व अनिता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button