हरिद्वार

भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा संगठन से नरगिस महानगर अध्यक्ष तो वही सलमा को संगठन मंत्री (महिला मोर्चा) पद की सौंपी जिम्मेदारी

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन से नरगिस को महानगर अध्यक्ष व सलमा को महानगर संगठन मंत्री (महिला मोर्चा) पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर के आदेश पर उत्तराखंड अध्यक्ष सरफराज अंसारी, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद इस्लाम अब्बासी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरिद्वार विभाग संयोजिका व भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन की उत्तराखंड प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) शबनम जहाॅ और जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ द्वारा नरगिस को महानगर अध्यक्ष व सलमा को महानगर संगठन मंत्री हरिद्वार ज्वालापुर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरिद्वार विभाग संयोजिका व भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन की उत्तराखंड प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) शबनम जहाॅ ने बताया कि संगठन देश में संगठित व असंगठित क्षेत्र में सर्वसमाज के कल्याण के लिए विभिन्न रूपों में कार्य कर रहा है। सर्वसमाज के कल्याण व सहयोग के लिए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने नरगिस को महानगर अध्यक्ष व सलमा को महानगर संगठन मंत्री के पद पर नवाजा है। और विश्वास जताया है कि वह सर्वसमाज के कल्याण के लिए कार्य कर, संगठन की रीती नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। और संगठन में उर्जावान सदस्यों को जुड़ेगी। शबनम जहाॅ के यह भी बताया कि जल्द ही हरिद्वार ज्वालापुर से महानगर संगठन का विस्तार पूर्ण रूप से कर लिया जाएगा। जो देश के तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार, उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पद चिन्हों पर चलकर देश को मजबूत करने का कार्य करेंगे। वहीं नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष नरगिस व महानगर संगठन मंत्री सलमा ने अपने उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। और विश्वास दिलाया है कि वह संगठन की रीती नीतियों को मेहनत के साथ प्रत्येक घर तक पहुंच कर संगठन को मजबूत करने व राष्ट्र हित में कार्य करेंगी।

Related Articles

Back to top button