हरिद्वार

जन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने की बैठक, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

नीटू कुमार हरिद्वार जिला संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आज जन संघर्ष मोर्चा ने संगठन को पुनः गठन कर सक्रिय करने हेतु एक बैठक गीता मंदिर आश्रम कनखल में आयोजित की गई। जिसको संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुलशन खत्री ने कहा कि कुछ समय पूर्व तक मोर्चा जनमुद्दों को लेकर सरकारों और प्रशासन पर हावी रहता था, सामाजिक कार्य निर्धन कन्याओं का विवाह हो या मेडिकल कैंप, रक्तदान सब जगह मोर्चा अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराता था, लोग भी सभी जगह से निराश होकर उम्मीद लेकर मोर्चा के पास आते थे, परंतु पिछले कुछ समय से समय अभाव ओर अन्य कारणों से मोर्चा निरंतर पिछड़ने लगा इसलिए मोर्चा को वर्तमान समय ओर लोगों की तकलीफों को देखते हुए पुनः सक्रिय होना जरूरी है। प्रदेश प्रवक्ता राजेश बादल ओर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने उपस्थित सभी पूर्व पदाधिकारियों से मोर्चा की नीतियों पर चल अन्य लोगों को भी मोर्चा से जोड़कर इसे मजबूत करने का आह्वान किया उन्होंने कहा की अगले कुछ दिनों में मोर्चा नशा तस्करों, गैस की घटतोली, मिलावट खोरों के विरोध में संबंधित विभागों के साथ मिलकर अभियान चलाएगा। मुख्य अतिथि महंत गोपाल कृष्ण जी ने कहा की मोर्चा ने पूर्व में अनेक जनहित कार्य किए जिसे लेकर लोगों में मोर्चा के प्रति दिलों में सम्मान है और भविष्य में भी लोग मोर्चा से पूर्व की तरह सक्रिय होकर जन मुद्दो के समाधान कराने की उम्मीद करते है। उन्होंने जन संघर्ष मोर्चा को जनमुद्दों को लेकर हमेशा सहयोग करने और सुनहरे भविष्य का आशीर्वाद दिया। बैठक में संजीव शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, डॉक्टर आर के वर्मा, प्रशांत शर्मा, बिजेंद्र शीर्षवाल, एसएन शर्मा, विकेक चंचल, रणवीर शर्मा, राजेंद्र त्यागी, सुंदर उपाध्याय आदि ने भी मोर्चा की मजबूती के लिए अपने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button