हरिद्वार

एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पुलिस लाइन में बनेगा आधुनिक हेल्थ क्लब

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस लाइन रोशनाबाद में पुलिस जवानों एवं उनके परिजनों की फिटनेस और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक हेल्थ क्लब हॉल का निर्माण किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की पहल और निरंतर प्रयासों से शुरू हुई इस योजना को सांसद निधि से आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ है। इस हेल्थ क्लब के निर्माण से पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को एक ही छत के नीचे फिटनेस ट्रेनिंग, स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन तथा अत्याधुनिक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। प्रस्तावित हेल्थ क्लब हॉल के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेश बंसल, आदेश चौहान, एवं राजीव शर्मा शामिल हुए। पुलिस लाइन पहुंचने पर एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया तथा पुलिस कर्मियों के हित में बजट उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन के दौरान अतिथियों द्वारा सांसद निधि से लगभग ₹24 लाख 95 हजार की लागत से बनने वाले हेल्थ क्लब हॉल के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने तथा गुणवत्ता पूर्ण सामग्री के उपयोग के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि यह हेल्थ क्लब पुलिस जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हरिद्वार पुलिस की यह पहल न केवल पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को मजबूती देगी, बल्कि उनके परिवारों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

Back to top button