हरिद्वार

ईंधन बचाओ मुहिम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अनूठी पहल, आवास से पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित प्रेरणादायक पहल करते हुए अपने आवास से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एक सकारात्मक संदेश दिया। जिलाधिकारी की इस पहल की प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन में भी सराहना की जा रही है जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस मुहिम में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिनका आवास कार्यालय के निकट है, वे यथासंभव पैदल ही कार्यालय पहुंचे, ताकि ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अधिकतर बैठकों का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया जाए और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही अधिकारियों को बैठक में बुलाया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विद्युत बचत को लेकर भी सभी सरकारी कार्यालयों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से जल रही लाइटों एवं विद्युत उपकरणों को तुरंत बंद किया जाए तथा कार्यालय या कक्ष से बाहर जाते समय सभी उपकरण बंद करना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी प्रधानमंत्री की ईंधन बचाओ मुहिम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां भविष्य के लिए बड़े बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने लोगों से ईंधन और बिजली की बचत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button