हरिद्वार

नशा मुक्ति केंद्र में हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, गाली-गलौज बनी मौत

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। रुड़की कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नशा मुक्ति केंद्र में हुई हत्या का खुलासा करते हुए एक नाबालिक को हिरासत में लिया है। गौरतलब है की बृहस्पतिवार को नशा मुक्ति केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया था खून से लथपथ आशीष का शव बाथरूम पड़ा मिला, सूचना मिलते ही रुड़की कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृत अवस्था में पड़ा हुआ शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घटना का खुलासा करने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देश पर घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया गया, सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ रुड़की भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।

वहीं इस बाबत पर रुड़की कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को 112 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि अनमोल जीवन समिति नशा मुक्ति केंद्र ढ़ड़ेरी ख्वाजगीपुर रुड़की में एक व्यक्ति आशीष मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र के बंद व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो जांच में प्रकाश आया कि मृतक आशीष की हत्या उसी के साथ रहने वाले एक 15 वर्षीय नाबालिक युवक द्वारा की गई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अक्षर नाबालिक के साथ गाली गलौज करता था वह मारपीट की धमकी देता था जिस कारण 15 वर्षीय युवक ने स्टील का टुकड़े से आशीष को मौत के घाट उतार दिया।

वहीं प्रकरण में आरोपी नाबालिक को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लेकर घटना के संबंध में कोतवाली रुड़की वादी नवीन गौतम निवासी बसेड़ी खादर लक्सर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नाबालिक पंजीकरण कर विधिक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button