हरिद्वार

पथरी पुलिस ने गैंग लीडर सहित तीन दबोचे

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पथरी पुलिस ने तीन गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गैंंग लीडर भी शामिल है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना पथरी पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए मुखबिर की सूचना पर रोह नदी पुल पर तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए रोका तो तीनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ और जांच पड़ताल में तीनों का आपराधिक गैंग से कनेक्शन सामने आया। यह भी पता चला कि हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध स्वयं गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू है। जिसे वर्ष 2025 में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू पुत्र बाबू व उसके साथी इकलाख पुत्र निसार तथा राशिद पुत्र नाजिर निवासी इब्राहिमपुर पथरी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसएसआई उपेन्द्र सिंह, एसआई बबलू चौहान, कांस्टेबल सुशील कुमार, ब्रह्मदत्त जोशी, अजीत तोमर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button