हरिद्वार

रानीपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, लाखों कीमत की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.57 ग्राम स्मैक तथा नशा बेचकर कमाए गए 300 रुपये बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम रात्रि में पुलिस टीम ने पल्टूराम चौक के स्थित मैदान में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान मयंक उर्फ करन पुत्र ललित कुमार निवासी ग्राम अतमलपुर बौंगला, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। साथ ही स्मैक बेचकर प्राप्त 300 रुपये नकद भी पुलिस ने कब्जे में लिए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक रावली महदूद क्षेत्र से एक युवक से लाता था और उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 300 रुपये प्रति बिट के हिसाब से बेचता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह एक बिट स्मैक बेच चुका था, जिसके पैसे उसके पास बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 149/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। और पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चोरी, शस्त्र अधिनियम तथा अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में मनोहर सिंह भंडारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर, उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल बीर सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, मौजूद रहे। वही रानीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button