हरिद्वार

भगवानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी

अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। भगवानपुर पुलिस ने दुष्कर्म में फरार चल रहा आरोपी को भगवानपुर क्षेत्र के जहाजगढ शमशान घाट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं जानकारी के मुताबिक 1 मार्च 2024 को वादीया द्वारा थाना भगवानपुर आकर तहरीर दी कि मेरी नाबालिग पुत्री के साथ नीरज कुमार पुत्र कुबेर प्रसाद निवासी ग्राम रमई राय टोला थाना बरौली जनपद गोपालगंज बिहार हाल निवासी भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा बलात्कार किया गया, जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं भगवानपुर थानाध्यक्ष ने बताया की उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए थाना भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुय़े अभि० नीरज कुमार पुत्र कुबेर प्रसाद निवासी ग्राम रमई राय टोला थाना बरौली जनपद गोपालगंज बिहार हाल निवासी भगवानपुर जिला हरिद्वार को जहाजगढ शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button