हरिद्वार

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा स्थित डा.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में तारक सेवा संस्था, वैदिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया एवं डा.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला, पुस्तक लोकार्पण एवं शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, कला, पर्यावरण, शोध एवं नवाचार, अध्यात्म एवं मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पित सहयोग के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके अतिरिक्त विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट एवं निखिल प्रकाशन समूह आगरा द्वारा भाषा, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान, समाज के प्रति समर्पण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रेरणादायक प्रयासों को देखते हुए उन्हें हिंदी सेवा सम्मान से भी सम्मानित किया गया। नेहा जोशी शिक्षण कार्य के साथ सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सेवा भारती के जिला शिक्षा आयाम प्रमुख के रूप में भी वे शिक्षा एवं सामाजिक चेतना से जुड़े विभिन्न कार्यों में योगदान दे रही हैं। उनके द्वारा शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय एवं सामाजिक स्तर पर मिली यह मान्यता उनके कार्यों की उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button