हरिद्वार

हरिद्वार की तहसीलदार प्रियंका रानी का हुआ प्रमोशन, बनी डिप्टी कलेक्टर

राजेश कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार तहसीलदार के पद पर सेवाएं प्रदान कर रही प्रियंका रानी को अब डिप्टी कलेक्टर के पद पर सेवाएं प्रदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है। जी हां आपको बता दें कि प्रियंका रानी जो कि वर्तमान में हरिद्वार में तहसीलदार के पद पर रहते अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान कर रही हैं, तथा उन्होंने हरिद्वार के साथ ही प्रदेश में ईमानदार अफसरों की सूची में नाम दर्ज कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। वहीं मूल रूप से जनपद ऊधमसिंह नगर की प्रियंका रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2015 से वह उत्तराखंड में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहली तैनाती नैनीताल जनपद में हुई जहां तहसील नैनीताल, रामनगर में उन्होंने सेवाएं दी उसके बाद जनपद चम्पावत में तहसील चम्पावत, लोहाघाट, पाटी, बारकोट, उसके उपरांत कालाढूंगी जनपद नैनीताल में तहसीलदार के पद पर रहते हुए सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं। अब तक की सेवाओं में कई बार बड़ी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा लेकिन अपने फर्ज को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हर चुनौती को स्वीकार कर अपने कार्यों को अंजाम दिया है। वर्तमान में हरिद्वार तहसीलदार के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए शासन द्वारा उन्हें डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। वर्ष 2015 से 2025 तक का प्रशासनिक अनुभव रखने वाली प्रियंका रानी को डिप्टी कलेक्टर जैसे अहम पद पर रहते हुए जनता की सेवाएं प्रदान करने का बड़ा अवसर मिला है। प्रदेश में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ सेवाएं प्रदान करने वाली प्रियंका रानी ने अपने मधुर स्वभाव से कार्य करते हुए आम जनमानस के बीच अपनी पहचान बनाई है। वहीं प्रियंका रानी ने बताया कि उन्हें शासन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएंगी। वहीं उन्होंने शासन प्रशासन एवं गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनका प्रयास रहता है कि शासन प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए जनहित में अपनी सेवाएं प्रदान करती रहेंगी उत्तराखंड शासन द्वारा प्रियंका रानी को डिप्टी कलेक्टर बनाए जाने की खबर मिलते ही तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों व गणमान्य लोगों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। फिलहाल अभी जनपद स्तर पर तैनाती शासन द्वारा दी जानी है।

Related Articles

Back to top button