रुड़की

बीटी गंज रामलीला का 107वां मंचन होगा भव्य-दिव्य, 5 अक्टूबर को भूमि पूजन से शुरुआत

रवि सक्सेना रुड़की संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) रुड़की। बीटी गंज रामलीला समिति इस वर्ष 107वें मंचन को भव्य और दिव्य स्वरूप देने जा रही है। समिति का उद्देश्य रामलीला के माध्यम से श्री राम का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता एवं महामंत्री सौरभ सिंघल ने बताया कि 5 अक्टूबर को भूमि पूजन के साथ रामलीला की विधिवत शुरुआत होगी। 7 अक्टूबर को मां काली की शोभायात्रा निकलेगी और 8 अक्टूबर से मंचन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एनएसडी संस्था से जुड़े टीवी कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। रामलीला का विशेष आकर्षण 10 अक्टूबर को ताड़का वध का मंचन रहेगा, जिसे दिल्ली और मुजफ्फरनगर के कलाकार प्रस्तुत करेंगे। 11 अक्टूबर को धनुष यज्ञ और 12 अक्टूबर को राम बरात की शोभायात्रा निकलेगी। इसमें आगरा, सहारनपुर, दिल्ली और मेरठ के प्रसिद्ध बैंड एवं झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 20 अक्टूबर को नेहरू स्टेडियम में दशहरा मेला लगेगा, जिसमें रावण वंश के मंचन के बाद रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतले दहन किए जाएंगे। रावण का पुतला 70 फिट तथा कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतले 55 फिट के रहेंगे। 21 अक्टूबर को राम भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली जाएगी और रात्रि में राम राज्याभिषेक के साथ मंचन संपन्न होगा। इस वर्ष की थीम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रहेगी। पत्रकार वार्ता में प्रदीप परूथी, शशिकांत अग्रवाल, नवनीत गर्ग, विशाल गुप्ता, विपिन अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, रजनीश गोयल, संजीव अग्रवाल, वैद्य टेकबल्लभ, पीयूष जैन, आलोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button