हरिद्वार

हरिद्वार जनपद में हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले

नरेंद्र रावत बने थाना प्रभारी, अनुज सिंह की हुई घर वापसी, अशोक सिरसवाल को मिली गैस प्लांट चौकी की जिम्मेदारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए निरीक्षक, उप निरीक्षको के तबादले किए गए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार रात एक इंस्पेक्टर और आठ सब इंस्पेक्टर को नई जिम्मेदारी दी है। सूत्रों के अनुसार अभी जल्द ही अगली सूची भी जारी होने वाली है। वहीं हरिद्वार जनपद में तबादला सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर झबरेड़ा विजय सिंह को पुलिस कार्यालय भेजा गया है। जगजीतपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र रावत को झबरेड़ा का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। एसएसआई रमेश सैनी को झबरेड़ा से एसएसआई कलियर, कनखल से एसएसआई मनोज गैरोला को एसएसआई झबरेड़ा बनाकर भेजा गया है। कुछ दिन पहले तक कनखल कोतवाली के एसएसआई रहे अनुज सिंह की दोबारा इसी पद पर वापसी हुई है। कोतवाली कलियर से एसएसआई नितिन चौहान को एसएसआई बहादराबाद की जिम्मेदारी दी गई है। यहां से अशोक सिरस्वाल को गैस प्लांट चौकी प्रभारी रानीपुर, जबकि चरण सिंह को पुलिस कार्यालय भेजा गया है। कनखल कोतवाली में तैनात नवल किशोर गुप्ता को जगजीतपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button