ऊधमसिंह नगर रुद्रपुर में धड़ल्ले से बेचा रहा था मिलावटी पेट्रोल, ग्राहकों का फूटा गुस्सा
खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे मीडिया को देख मचा हड़कंप, आखिर संबंधित अधिकारी क्यों नहीं करते निरीक्षण या फिर मिलीभगत का खेल: चर्चा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) उत्तराखंड। उत्तराखंड में पिछले काफी समय से कई पेट्रोल पंप पर मिलवाती पेट्रोल पाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं जहां कई पेट्रोल पंप संचालक मोटी कमाई के चक्कर में ग्राहकों को मिलावटी पेट्रोल बेच कर खूब चूना लगाने में लगे हैं। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि उत्तराखंड सरकार में कई भ्रष्ट अधिकारी अपनी ड्यूटी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। जिससे कहीं न कहीं खुलेआम मिलवाती पेट्रोल बेचा जा रहा है। पिछले दिनों देहरादून रायवाला थाना क्षेत्र हरिपुर कलां स्थित एक पेट्रोल पंप पर मिलवाती पेट्रोल पाया गया जिसमें हरिपुर कलां के जनप्रतिनिधि द्वारा कड़ा विरोध किया गया था। उसके बावजूद उत्तराखंड के उच्च अधिकारी गहरी नींद सोए हुए हैं वहीं कल ऊधमसिंह नगर रुद्रपुर में काशीपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर मिलवाती पेट्रोल पाया गया। जहां ग्राहकों ने बताया कि उन्होंने अपने वाहन में पेट्रोल भरवाया था लेकिन अचानक से वाहन का इंजन बंद हो गया। जब ग्राहकों ने वाहन चेक किए तो मिलवाती पेट्रोल पाया गया जिस कारण वाहन के इंजन पर असर पड़ा। मिलवाती पेट्रोल पाए जाने पर मौजूद ग्राहकों ने खूब हंगामा किया और पेट्रोल पंप संचालक के विरुद्ध कार्यवाही की गई मांग की गई गुस्साए ग्राहकों को देखते हुए पेट्रोल पंप पेट्रोल पंप संचालक द्वारा तत्काल पेट्रोल पंप बंद कराया गया। फिलहाल उत्तराखंड में पिछले काफी समय धड़ल्ले से मिलवाती पेट्रोल बेचे जाने की शिकायत आ रही हैं। संबंधित अधिकारियों को पेट्रोल की मिलावटखोरी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे आम आदमी के साथ किसी तरह से धोखाधड़ी का खेल नहीं किया जाए। अब देखना यह होगा कि क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रदेश में चल रहे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की गुणवत्ता की जाँच की जाएगी या फिर जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर इति श्री कर दी जाएगी।









