देहरादून

उत्तराखंड: बाल यौन शोषण की ऑनलाइन सामग्री पर STF सख्त, 10 महीने में 150 मुकदमे दर्ज

अश्लील सामग्री डाउनलोड कर जनपद नैनीताल का युवक आया पुलिस की रडार में

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। बच्चों से संबंधित आनलाइन यौन शोषण एवं आपत्तिजनक सामग्री के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ व साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। तो वहीं (Ncmec/CyberTipline env Ncrp) से प्राप्त सूचनाओं पर वर्ष 2026 में अब तक राज्य में 150 मुकदमे दर्ज किए है। जानकारी के अनुसार पुलिस पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ/साइबर उत्तराखण्ड एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर शान्तनु पराशर के पर्यवेक्षण में एसटीएफ की साइबर टेक्निकल टीम द्वारा प्राप्त सूचनाओं का तकनीकी विश्लेषण कर बालकों के ऑनलाइन यौन शोषण एवं बाल यौन शोषण संबंधी अवैध सामग्री से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

वहीं वर्ष 2026 में अब तक प्राप्त संबंधित सूचनाओं के आधार पर उत्तराखण्ड में लगभग 150 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिसमें जनपद नैनीताल में दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को NCRP के माध्यम से प्राप्त 11 शिकायतों के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में पॉक्सो अधिनियम एवं धारा 67 (B) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किए गए।

पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा बताया गया कि बच्चों को ऑनलाइन यौन शोषण एवं साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना प्राथमिकता है। एसटीएफ की साइबर टेक्निकल टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से ऐसे मामलों की पहचान कर संबंधित जनपदों को समयबद्ध कार्रवाई हेतु सूचनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बालकों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी निगरानी, डिजिटल साक्ष्य संकलन एवं संबंधित पुलिस इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

पुलिस के मुताबिक नैनीताल से संबंधित अभियोग डिजिटल साक्ष्य समेत वैधानिक कार्रवाई करते हुए विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी इनपुट एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान निम्नलिखित डिजिटल उपकरण बरामद किए गए।

जिसमें डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच के दौरान लैपटॉप एवं मोबाइल फोन के ब्राउजरों में अश्लील सामग्री से संबंधित सर्च हिस्ट्री, डाउनलोड हिस्ट्री एवं अन्य डिजिटल प्रविष्टियां पाई गईं। लैपटॉप की एक ड्राइव में TIME नामक फोल्डर में कई अश्लील वीडियो एवं फोटो पाए गए। इसके अतिरिक्त, Brave ब्राउजर की सर्च हिस्ट्री, डाउनलोड हिस्ट्री एवं Recycle Bin में भी अश्लील सामग्री से संबंधित डिजिटल फाइलें पाई गईं।

Related Articles

Back to top button