हरिद्वार
दो गोकशी के मामलों में फरार वसीम गिरफ्तार मंगलौर पुलिस की कार्रवाई
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर पुलिस ने गोकशी के दो अलग अलग मामलों में फरार आरोपी वसीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। बता दे बीती 10 और 20 अक्टूबर को दर्ज गोकशी के मामलों में आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी लगातार दबिश के बाद पुलिस टीम ने 28 अक्टूबर को शिकारपुर गांव निवासी वसीम को दबोच लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस टीम में एसआई नवीन चौहान एसआई रविन्द्र जोशी, हेड कांस्टेबल शूरवीर कांस्टेबल दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।









