हरिद्वार

बदला मौसम का मिजाज, बादलों की गड़गड़ाहट के साथ रिमझिम बारिश ने बढ़ाई ठंड

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से ही मौसम में ठंडक महसूस की जा रही थी, वहीं बारिश ने ठंड बढ़ने का एहसास और तेज कर दिया है। बदलते मौसम के चलते लोगों को अब गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगेगी। आसमान में छाए बादलों और रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना होने के साथ-साथ ठंडा भी हो गया है। बारिश के चलते आने वाले समय में तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। ज्वालापुर क्षेत्र में मौसम के इस बदले मिजाज ने ठंड की दस्तक का एहसास करा दिया है। अब लोगों की नजरें मौसम के अगले बदलाव पर टिकी हैं कि बारिश का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा या आसमान साफ होने के बाद मौसम फिर सामान्य हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button