उत्तराखंड

साइकिल से 20 हजार किलोमीटर यात्रा तय कर पहुंचे विश्वजीत अयोध्या

राजेश कुमार उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) उत्तराखंड/अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए साइकिल यात्रा लेकर निकले गाजीपुर निवासी विश्वजीत सिंह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां रामलला के दर्शन किये। उन्होंने बताया पानी पेड़ और प्रकृति की रक्षा का संदेश देने के लिए विभिन्न राज्यों की यात्रा कर रहे हैं। अब तक 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर 21 राज्यों तक हो आएं हैं। बताया अयोध्या आने के बाद सात सौ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय की है।

Related Articles

Back to top button