हरिद्वार

हरिद्वार साहित्य महोत्सव में ‘भागीरथी साहित्य सम्मान’ से सम्मानित होंगे साहित्यकार

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारत के आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में ट्रू मीडिया समूह ने हरिद्वार में हर की पौड़ी सनातन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल पर, साहित्य, कला, संस्कृति की अलख जगाने के लिए ट्रू मीडिया हरिद्वार साहित्य महोत्सव 2023 करने जा रहा है, ट्रू मीडिया हरिद्वार साहित्य महोत्सव में सम्मानित होने वाले सभी सम्मानित साथी अपने आप में एक संस्था हैं, इस दो दिवसीय हरिद्वार साहित्य महोत्सव में 16 दिसंबर, 2023 को हर की पौड़ी सनातन धर्म का प्रमुख तीर्थ पर माँ गंगा की आरती में सम्मलित होकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। और 17 दिसंबर, 2023 को हरिद्वार के प्रसिद्ध श्री नीलकंठ धाम के सभागार में हर की पौड़ी सनातन धर्म का प्रमुख तीर्थ, साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा एवं पत्रकारिता पर विशेष सत्र होगा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जापान, नियॉर्क, भारत देश के विभिन्न राज्यों से आये साहित्यकारो का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, गाज़ियाबाद, बंगलौर, लखनऊ, हरिद्वार, उतराखंड, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के साहित्यकार सम्मानित होंगे। ट्रू मीडिया हरिद्वार साहित्य महोत्सव-2023 के प्रथम सत्र में डॉ. अशोक मैत्रेय अध्यक्ष, इन्द्रजीत शर्मा न्यूयोर्क मुख्य अतिथि, डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति स्वागत अध्यक्ष, श्रीमती रमा शर्मा, जापान विशिष्ट अतिथि, डॉ. अंजना सिंह विशिष्ट अतिथि, डॉ. सूक्ष्म लता महाजन विशिष्ट अतिथि, ओम प्रकाश शुक्ल विशिष्ट अतिथि रहेंगे। मंच संचालन श्रीमती उषा श्रीवास्तव का रहेगा। वहीँ दुसरे सत्र में डॉ. संजय जैन अध्यक्ष, पंडित नमन मुख्य अतिथि, डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति स्वागत अध्यक्ष, डॉ. कामदेव शर्मा विशिष्ट अतिथि, डॉ. कविता मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि, विवेक बादल बाजपुरी विशिष्ट अतिथि, सतेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि, श्रीमती अपर्णा थपलियाल विशिष्ट अतिथि, श्रीमती फोज़िया अफजाल विशिष्ट अतिथि रहेंगे। मंच संचालन- श्रीमती पूजा श्रीवास्तव का रहेगा। ट्रू मीडिया हरिद्वार साहित्य महोत्सव -2023 में साहित्यकारों को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाकार्य के लिए विनोद पराशर, देवेन्द्र प्रकाश शर्मा, श्रीमती उषा श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना गर्ग, श्रीमती उर्वी ऊदल, श्रीमती अपर्णा थपलियाल, डॉ.सूक्ष्मलता महाजन, डॉ. कामदेव शर्मा, श्रीमती अंजना जैन, श्रीमती कीर्ति रतन, श्रीमती रमा शर्मा, जापान, भूपेंद्र राघव, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, श्रीमती सुशीला देवी, डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, श्री अशोक कुमार, पंडित नमन, डॉ. संजय जैन, श्रीमती उर्वी उदल, विवेक बादल बाजपुरी, अशोक गुप्ता, विनोद महाजन सरल, श्रीमती उषा श्रीवास्तव, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, इंदरजीत शर्मा, गिरीश चावला, सुश्री प्रभात दीपक शर्मा, शिवशंकर लोध राजपूत, महेश प्रजापति, ज्ञानेंद्र शर्मा प्रयागी, डॉ. गीतांजलि नीरज अरोरा गीत, हरेन्द्र पंडित, सुरेन्द्र सिंह रावत, विशाल यादव, अतुल प्रताप सिंह चौहान, केपी सिंह विकल, नीरज कुमार, फोज़िया अफजल फिजा, विशाल पांडे, ओमप्रकाश शुक्ला ओम, भूपेंद्र राघव, विनोद पाराशर, डॉ. कविता मल्होत्रा, डॉ. सरिता गर्ग, श्रीमती ऋतू रस्तोगी, अंकुर रस्तोगी, श्रीमती बबीता झा, श्रीमती अर्चना झा, सतेन्द्र सिंह, श्रीमती संगीता वर्मा, श्रीमती अर्चना मेहता, श्रीमती ईशा भारद्वाज आदि को सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button