हरिद्वार

भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू जोशी, न्यायाधीश (उच्चतर न्यायिक सेवा), अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत हरिद्वार उपस्थित रही। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व कॉलेज के प्राचार्य डॉ० सुनील बत्रा जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वल कर किया गया, कॉलेज की छात्रा लक्ष्मी द्वारा मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर कॉलेज में भारतीय लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियों एवं सुझाव विषय पर छात्र-छात्राओं व लॉ इंटर्न्स द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। इसी क्रम में रमन कुमार सैनानी डिप्टी एलएडीसी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के विषय पर भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था व संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों के संबंध में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों के बारे में बताया। प्राचार्य द्वारा भी भारतीय लोकतंत्र के सम्बन्ध में सम्बोधन करते हुए कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता, संवैधानिक मूल्यों के सम्मान और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का नाम है। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में लोकतंत्र में न्यायपालिका की भूमिका व न्यायपालिका की कार्यप्रणाली के बारे में बताया तथा स्थायी लोक अदालत हरिद्वार के बारे में उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, जिसमें स्थायी लोक अदालत में वाद दायर करने के संबंध में जो मामले पब्लिक यूटिलिटी सर्विस (लोक उपयोगी सेवा) से संबंधित जिनका मूल्यांकन 1 करोड़ रुपये तक हो, जैसे- वायु, सड़क, जलमार्ग द्वारा यात्रियों या माल के वाहन के लिए यातायात सेवा, डाक या तार या टेलीफोन सेवा, ऐसा संस्थान जो जनता को विद्युत प्रकाश या जल प्रदान करता है, लोक सफाई या स्वच्छता प्रणाली, अस्पताल व औषधालय में सेवा, बीमा सेवा और बैंकिंग सेवा, शैक्षिक व शैक्षणिक संस्थानों, आवास व भू संपदा सेवा आते हैं ऐसे मामले स्थायी लोक अदालत में योजित किए जा सकते हैं। अध्यक्ष द्वारा यह भी जानकारी प्रदान करायी गयी कि अब स्थायी लोक अदालत में वाद की सुनवाई पक्षकारों के निवेदन पर वीसी (VC) के माध्यम से भी की जा सकती है और ईमेल के माध्यम से भी वाद योजित किए जा सकते हैं। मुख्य अतिथि व प्राचार्य द्वारा कॉलेज की प्रोफेसर डॉ0 पुनीता शर्मा द्वारा न्यूट्रेशन एंड स्पेशलिटी फूड्स विषय पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया तथा डॉ0 पद्मावती तनेजा की पुस्तक वैदिक गणित को आईकेएस लिस्ट में सम्मिलित किए जाने पर सम्मानित किया गया और मुख्य अतिथि द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा स्थापित लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया तथा निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराए जाने में सहयोग प्रदान किये जाने के संबंध में भी कॉलेज प्रशासन की प्रशंसा की।कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, पर्यावरण प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, लीगल एंड सेल व हिन्दी विभाग तथा मानव क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 9 सितम्बर से 15 सितम्बर तक आयोजित किए गए हिन्दी महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा था, उनका भी आज समापन हुआ तथा इस महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि व प्राचार्य द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। आज के इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० आशा शर्मा व मोना शर्मा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यापकगण डॉ० सरोज शर्मा, डॉ० पूर्णिमा सुन्दरीयाल एवं डॉ० मीनाक्षी शर्मा, डॉ० शिव कुमार चौहान, डॉ पल्लवी राणा, डॉ० सुषमा नयाल, डॉ० लता शर्मा, डॉ० अनुरिषा, डॉ रेणु सिंह, डॉ सुषमा नयाल, अमिता मल्होत्रा, डॉ० पुनीता शर्मा कॉलेज का समस्त स्टाफ व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ० संजय कुमार माहेश्वरी ने सफल कार्यक्रम होने पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button