शहीद भगत सिंह चौक बना दुर्घटना का केंद्र, सड़क पर गड्ढे
बारिश ने खोल दी संबंधित विभाग की पोल, सड़क पर फैले पड़े पत्थर टाइल
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जहां हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गड्ढे मुक्त को लेकर संबंधित विभाग को सख्त निर्देश दिए हुए हैं, तो वहीं कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी ने भगत सिंह चौक का भी निरीक्षण किया।
शहर में चर्चा है कि दो दिन हुई लगातार बारिश ने संबंधित विभाग की पोल खोल दी है। जी हां शहीद भगत सिंह चौक की सड़क खस्ता हाल हो रखी है, सड़क पर गहरे गड्ढे विभाग पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे है। हैरत की बात तो जब देखने को मिली जब सड़क पर बड़ी संख्या में पत्थर टाइल सड़क पर पड़ी हुई है ओर एक के बाद एक बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही है।
शहर में चर्चा है कि लगातार बारिश में जहां शहीद भगत सिंह चौक डूब जाता है तो वहीं विभाग से लेकर सरकार पर भी गम्भीर आरोप लगते है, पर स्थिति पहले ही जैसी बनी रहती है। कई बार देखा गया है कि विपक्ष द्वारा भी भगत सिंह चौक को लेकर बड़े से बड़े प्रदर्शन किए गए हैं।
शहर में चर्चा है कि भगत सिंह चौक का रास्ता एक ऐसा रास्ता बन चुका है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो सकता है, जहां जिलाधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण कर संबंधित विभाग को गड्ढा मुक्त के आदेश दिए जा चुके है, तो वहीं सम्बंधित विभाग में बैठे कुछ अधिकारी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।
शहर में चर्चा है की सबसे बड़ी हैरत की बात तो जब देखने को मिली है, जब भगत सिंह चौक मार्ग से होते हुए बड़े से बड़ा अधिकारी भी गुजरता है, उसके बावजूद दो दिन से सड़क पर फैली पत्थर टाइल कहीं ना कहीं बहुत कुछ बयां कर रही है।
शहर में चर्चा तो यहां तक है कि आदेश के बाद भी संबंधित विभाग में बैठे कुछ अधिकारी अपनी मर्जी का काम करते हैं, जिसका भुगतान जनता को भोगना पड़ता है।









