जिला योजना समिति चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी
दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद हुआ अंतिम प्रकाशन, स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जिला योजना समिति निर्वाचन 2026 को लेकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रारूप सूची पर प्राप्त दावे और आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने अंतिम सूची जारी की। अंतिम मतदाता सूची में नगर निगम हरिद्वार, नगर निगम रुड़की, नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर, पाडली गुर्जर, रामपुर, मंगलौर, भगवानपुर और लक्सर समेत नगर पंचायत इमलीखेड़ा, झबरेड़ा, लंढौरा, पिरान कलियर व गंगनहर सहित संबंधित स्थानीय निकायों के निर्वाचित सभासदों और सदस्यों को शामिल किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई है। यही अंतिम मतदाता सूची जिला योजना समिति निर्वाचन 2026 की आगामी चुनाव प्रक्रिया का आधार होगी।









