लक्सर
भगवानपुर पुलिस की सख्ती, मस्जिद कट हाईवे पर यातायात बाधित करने वाले 21 ई-रिक्शा और टेंपो सीज
भगवानपुर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में चला अभियान, चालकों में मचा हड़कंप

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। भगवानपुर पुलिस की सख्ती देखने को मिली है, कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में भगवानपुर पुलिस ने अभियान चलाते हुए सख्त कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार मस्जिद कट हाईवे पर सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से ई रिक्शा और टेंपो खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर नो पार्किंग जोन में खड़े 21 ई रिक्शा और टेंपो सीज किए है। पुलिस को पिछले कई दिनों से वाहन चालकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े करने की शिकायतें मिल रही थीं। इससे आमजन के साथ एम्बुलेंस के आवागमन में भी परेशानी हो रही थी। पुलिस ने सभी चालकों को निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की हिदायत दी है।









