रुड़की नगर निगम स्थित प्रांगण में आज आयोजित होगा मुशायरा व कवि सम्मेलन, प्रसिद्ध शायर और कवि करेंगे शिरकत
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रूडकी। अंजुमन इरतका-ए-अदब द्वारा ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन नगर निगम के प्रांगण में कल रात आयोजित किया जाएगा। जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर मारूफ शायर इकबाल अशहर, अज्म शाकिरी, रियाज सागर, खुर्शीद हैदर, अल्ताफ जिया, सिकंदर हयात गड़बड़, बिलाल सहारनपुरी, मोहन मुन्तजिर, वसीम राजूपुरी, इस्माइल नजर, राधिका मित्तल, इमरान फैज, मोनिका मंतशा, जावेद मुसीरी, मनोज शाशवत, महमूद असर आदि अपनी शायरी पेश करेंगे। संस्था के अध्यक्ष सैयद सनाउल हक ने बताया की इस कवि सम्मेलन व मुशायरे में वो शायर व कवि तशरीफ ला रहे हैं, जो आपने आप में कार्यक्रम को कामयाब करने की जमानत रखते हैं। उन्होंने बताया कि कई कवि व शायर पहली बार रूडकी में अपना कलाम पेश करेंगे। इस मुशायरा की मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी की पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता उद्घाटन करेंगी। सैयद सनाउल हकक के अनुसार इसमें प्यार, मुहब्बत, आपसी भाईचारे और दिलो को जोड़ने की बाते होंगी।ये कार्यकम हिन्दू मुस्लिम-एकता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।









