हरिद्वार

अपडेट: उत्तराखंड में पांचों सीटें भाजपा की झोली में जाती हुई

वासुदेव राजपुत हरिद्वार प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(वासुदेव राजपुत) हरिद्वार। मतगणना के रुझानों में उत्तराखंड की पांचो सीटें भाजपा की झोली में जाती दिख रही हैं।

अल्मोड़ा सीट से अजय भट्ट रिकॉर्ड मतों से जीत की तरफ बढ़ रहे हैं।

हरिद्वार लोकसभा सीट पर दोपहर लगभग 12 बजे तक भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को 2 लाख 42 हजार 913 वोट मिले हैं।

प्रत्याशी जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह रावत को कुल 1 लाख 90 हजार 553 वोट प्राप्त हुए हैं।

भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत 52 हजार 360 वोटो से बढ़त बनाए हुए हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार को अभी तक 33 हजार 726 वोट मिले हैं।

बसपा के जमील अहमद ने 13 हजार 314 वोट हासिल किए हैं।

अल्मोड़ा सीट से भाजपा के अजय टम्टा 1 लाख 24 हजार 427 से अधिक वोटो से आगे हैं।

गढ़वाल सीट से भाजपा के अनिल बलूनी 65 हजार से ज्यादा वोटो से आगे चल रहे हैं।

उधमसिंहनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट रिकॉर्ड लीड यानि 2 लाख से ज़्यादा वोटो से बढ़त बना चुके हैं।

जबकि टिहरी गढ़वाल सीट पर भाजपा की माला राजलक्ष्मी लगभग 79 हजार से ज्यादा वोट से आगे हैं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह जखमोला आ गए हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पवार तीसरे स्थान पर हैं।

Related Articles

Back to top button