हरिद्वार

सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कर्मियों को दी बड़ी सौगात: अभिषेक सुंदरियाल

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पुलिस कर्मचारियों को दिपावाली के शुभ अवसर पर एक बड़ी सौगात से नवाजा है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के मासिक आहार भत्ते में सो रुपये और दुर्गम क्षेत्र भत्ते में तीन सो रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। साथ ही निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का वर्दी भत्ता भी बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस कार्मिकों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सो करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री अभिषेक सुंदरियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया और कहा कि प्रदेश की मित्र पुलिस रात दिन सक्रिय रहकर अपराधों पर अंकुश लगाती है। दिन रात जनमानस के लिए सक्रिय रहती है। जिससे प्रत्येक नागरिक सुरक्षित रह सके। और इस दौरान मित्र पुलिस के सामने अनेकों समस्याएं उत्पन्न होकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान भी करती रहती हैं। जिन समस्याओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकुश लगाते हुए प्रदेश मित्र पुलिस को तोहफे के रूप में कई सुविधाओं से नवाज हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मासिक आहार भत्ते और दुर्गम क्षेत्र भक्ते में तीन सो रुपए बढ़ोतरी की घोषणा कर एक हद तक पुलिस कर्मचारियों पर बड़ती परेशानियों के बोझ से मुक्त किया है। जो तारीफें काबिल है। उन्होंने कहा कि निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का वर्दी भत्ते की बढ़ोतरी कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के साथ-साथ हर नागरिक की समस्याओं को गंभीरता से लेती है चाहे अधिकारी हो या फिर जन समस्याओं के मुद्दे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की ओर प्रगति पर है नई-नई योजनाएं उनके द्वारा चलाई जा रही है जिनका लाभ भरपूर जनमानस उठा भी रहा है।

Related Articles

Back to top button