हरिद्वार

शिव गंगा देवभूमि जनसेवा न्यास हरिद्वार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया सम्मानित

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कटरा स्थित आध्यात्मिक विकास केंद्र में आयोजित एक स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा अमरनाथ यात्रा मार्ग के समस्त भंडारा आयोजकों को उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रशंसा-पत्र वितरण कर सभी को सम्मानित किया गया। वहीं हरिद्वार (उत्तराखंड) की एक मात्र संस्था शिव गंगा देवभूमि जनसेवा न्यास के संस्थापक/अध्यक्ष पंडित सुनील कुमार शर्मा शर्मा द्वारा वालनट फैक्ट्री, (163-बी एन, सीआरपीएफ कैम्प काजीगुंड, जिला अनंतनाग, कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों की सेवा में लंगर सेवा संचालन के लिए उपराज्यपाल महोदय के कर कमलों‌ से प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया साथ ही संस्था के कार्य की सराहना की। संस्था के इस सराहनीय कार्य से हरिद्वार का नाम जम्मू-कश्मीर की वादियों में अमरनाथ यात्रियों की सेवा में संलिप्तता के लिए बड़े जोर-शोर से लिया जा रहा है जिससे क्षेत्र वासी और संस्था से जुड़े समस्त सेवादार गर्व का अनुभव कर रहे हैं। जिसमें मुख्य सेवादार रोशन लाल कश्यप, दलीप सिंह, वरुण गर्ग, आशु गौतम, शशांक गौड़, भावेश गौतम, जगत गौतम, कृष्णा गौतम, सुमित बंसल, शान्तनु राय, करन मल्होत्रा, संजय सैनी, योगेन्द्र सैनी आदि ने संस्था के इस कार्य हेतु 2026 की आने‌ वाली यात्रा के लिए अधिक से अधिक सहयोग कर संस्था के सेवा संकल्प को पूर्ण करने के आश्वस्त किया।

Related Articles

Back to top button