लक्सर के लादपुर में खूनी संघर्ष दीवार के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोग घायल
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव दहल उठा। फायरिंग में तीन लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। दरअसल, मामला लक्सर के लादपुर गांव का है, जहां दीवार निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक व्यक्ति कथित तौर पर खुलेआम गोली चलाता दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।









