हरिद्वार

8.51 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, सरगना की तलाश में जुटी पुलिस

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुड़की पुलिस ने एक आरोपी को 8.51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 600 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम ढंडेरा फाटक के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पेड़ के पास खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर घबराने लगा और जेब से कुछ फेंकने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.51 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान रौनक उर्फ गोलू निवासी गोल भट्टा, मिलापनगर, ढंडेरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, स्मैक के मुख्य सप्लायर की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में सीआईयू टीम का भी विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button