उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशे कारोबारियों पर की जा रही कड़ी कार्यवाही

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के कुशल दिशा निर्देशन में प्रदेश भर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु लगातार कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड में अवैध नशे की रोकथाम हेतु सभी जिलों में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें निर्देशों का पालन करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जिले भर में अवैध नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। वहीं खटीमा क्षेत्राधिकारी विमल रावत के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जिस क्रम में चकरपुर पुलिस चौकी टीम द्वारा अभियान के दौरान एक अभियुक्त को 211 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में अभियान के दौरान एक अभियुक्त जो कि मोटर साईकिल के साथ पुलिस टीम ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए अभियुक्त के पास से 211 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। जिस पर थाना खटीमा में अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। वहीं चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि किसी भी तरह से अवैध नशा तस्करों को बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि अवैध नशे की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रियाजुद्दीन पुत्र मुनने उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 09 खुर्द इस्लामनगर थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास कुमार चौकी प्रभारी चकरपुर उप निरीक्षक नाथ सिंह हेड कांस्टेबल विद्या सागर, का० मोहम्मद मोहसिन शामिल रहे।