देहरादून

यातायात जागरूकता को लेकर बसंत विहार पुलिस की सराहनीय पहल

राजेश कुमार देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशों के क्रम में शनिवार को थाना बसंत विहार पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर एक सराहनीय जागरूकता अभियान चलाया गया।

Oplus_16908288
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए तथा उन्हें यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
Oplus_16908288
वहीं इस बाबत पर बसंत विहार थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट से बचाव के लिए हेलमेट पहनना अत्यंत आवश्यक है और यह जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है।
Oplus_16908288
जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर उपस्थित जनता ने हमेशा हेलमेट पहनने का संकल्प लिया। बसंत विहार पुलिस की यह पहल न केवल नियमों के पालन को बढ़ावा देने वाली है।
Oplus_16908288
बल्कि जनता की सुरक्षा के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। बसंत विहार पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।

Related Articles

Back to top button